फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुधार के लिए बढ़े जवान, रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्यौहारों पर बाजारों की भीड़ नियंत्रित और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस महकमें ने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। ज्ञानपुर, गोपीगंज और भदोही नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहों पर सुबह से लेकर शाम तक होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन से पंचोत्सव पर्व शुरू हो जाएगा। इस दौरान मिठाई, पटाखे संग अन्य सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ती है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। आधे से एक घंटे तक ज्ञानपुर, भदोही नगर के कई क्षेत्रों में जाम लग जाता है। जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस महकमे की तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी के लिए लगाया गया है। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि पूर्व में 50 यातायात कर्मचारी, 30 होमगार्ड और 25 पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगी है। त्यौहार के मद्देनजर 20 जवानों की ड्यूटी अतिरिक्त लगाई गई है। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, औराई के चिन्हित स्थानों पर जवान तैनात रहेंगे। जिन स्थानों पर समस्याएं अधिक होती है वहां जवानों की संख्या पूर्व से अधिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें