फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान-पान में सुधार, कोरोना से बचाव का लगा टीका तो सुधरी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना की पहली लहर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया, लेकिन दूसरी लहर में लोगों ने ध्यान दिया और वैक्सीन लगी तो कई लोगों की अन्य बीमारियां भी भाग गईं। चिकित्सकों ने भी माना कि वैक्सीन लगने और खान-पान पर ध्यान देने की वजह से लोग स्वस्थ हुए। लोगों में बीमारी कम हुई है। और तो और अस्पतालों में पहले से बेहतर व्यवस्था हुई तो लोगों की चिंता भी थोड़ी कम हो गई।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर से बचाव के लिए सरकार वैक्सीन की खोज में व्यस्त थी तो आम आदमी घरेलू उपचार से कोरोना को मात देने में जुटे हुए थे। दूसरी ओर योग गुरु योग से कोरोना को भगाने की बात कर रहे थे तो इसका लाभ भी लोगों को मिला। इम्युनिटी कैसे मजबूत हो, इस पर मंथन हुआ। फिर क्या लोगों उसे अपनाया भी। उचित खान-पान और टीका की बदौलत लोगों की इम्युनिटी बढ़ गई। ज्ञानपुर के नीरज दूबे बताते हैं कि कोरोना काल में लोगों ने काढ़े का जमकर सेवन किया। इसके साथ ही गिलोय की भी मांग बढ़ी। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का भी लोगों ने सेवन किया। उसकी बदौलत लोगों की इम्युनिटी बढ़ी। कई लोग तो कमजोरी के कारण बीमार होते थे और इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से वे स्वस्थ हो गए। लोगों ने थाली में पौष्टिक भोजन, सलाद के साथ हरी सब्जियां भी ज्यादा से ज्यादा लेना शुरू किया। उधर, कोरोना की पहली लहर के दौरान कई लोगों की नौकरी चली गई थी। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब आदि स्थानों पर रोजी रोटी के चक्कर में काम करने गए लोगों को कोरोना काल में घर आने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी। जैसे-तैसे घर पहुंचे। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार को खाने के लाले पड़ गए थे। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से कई लोग बिमारियों से ग्रसित होने लगे थे। जानकारों का कहना है कि कोरोना अधिकांश उन्हीं लोगों को होता था, जिनकी इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगी थी। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों की इम्युनिटी बढ़ी है। सुरियावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक बताते हैं कि कोरोना ज्यादातर उन्हीं लोगों को हुआ जो कमजोर थे। जिनकी इम्युनिटी कमजोर थी। जो लोग स्वस्थ थे, उन्हें नहीं हुआ, यदि हुआ भी तो वे ठीक हो गए। इम्युनिटी ठीक रखने के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने खान-पान पर ध्यान दे। थाली में पौष्टिक आहार ले, सलाद का सेवन करे। विटामिन वाली सब्जियां, हरी सब्जियां खाने में जरूरी शामिल करें। कोरोना काल में इसका लाभ लोगों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें