सावन की मंगलवारी पर चकवा महावीर मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
सावन के दूसरे मंगलवार को चकवां स्थित महाबीर मंदिर पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जगह-जगह लगे चाट और जलेबी की दूकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
सावन के अंतिम मंगलवार को चकवा मंदिर पर बुढ़वा मंगल का ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता है। उसके पूर्व प्रत्येक मंगलवार को मंदिर पर मंगलवारी मेला लगता है। मंगलवार को सुबह से ही चकवां मंदिर पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान संकट मोचन का दर्शन पूजन कर जीवन कल्याण की कामना की। इसके बाद मेले में लगी दूकानों पर खरीदारी की। महिलाओं ने जहां घरेलू सामान को खरीदा वहीं बच्चों ने झूले का आनंद लिया।