फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव का जयकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों व अन्य शिवालयों में भगवान शंकर के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भक्तों ने सावन के दूसरे सोमवार को भगवान त्रिलोचन का दूध, बिल्वपत्र, शहद, चंदन, भांग, दही आदि नैवेद्य से अभिषेक किया। भोर से ही दिन भर शिवालयों में गूंजता रहा हरहर महादेव का जयकारा।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ज्ञानपुर में स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में सुबह 4:00 बजे भोर से ही बाबा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। हालांकि सबसे पहले बाबा हरिहर नाथ को मंदिर के पुजारी द्वारा स्नान कराया गया। इसके बाद उनका विधिवत शृंगार किया गया। आरती के बाद भक्तों के दर्शन लिए मंदिर के गर्भ गृह का कपाट खोल दिया गया। मंदिर का कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में मौजूद सभी भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारा लगाया। हालांकि इस दौरान सभी भक्तों ने कोरोना गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन पूजन किया। वहीं दूसरी ओर जिले के प्रमुख मंदिरों में शुमार गोपीगंज में स्थित बड़े शिव मंदिर में भी भगवान आशुतोष के दर्शन के लिए सुबह 4:00 बजे भोर से ही श्रद्धालु भक्तगण मंदिर पहुंचने लगे । यहां पर भी भोर में बाबा बड़े शिव की विधिवत पूजा अर्चना व आरती के बाद उनके गर्भ गृह का कपाट भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। बाबा बड़े शिव मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान कतार में खड़े भक्तों में ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही बाबा का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी बाबा बड़े शिव का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें