फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लाइट कटते ही अंधेरे में डूब जाता है ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले के महत्वपूर्ण स्टेशन में शुमार ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन शाम होने के बाद बिजली कटते ही घूप अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर प्रकाश के समुचित इंतजाम न होने के कारण स्टेशन पर अंधेरा छाया रहता है। इस बीच अगर कोई ट्रेन आ जाए तो दुर्घटना और अनहोनी की आशंका रहती है।
विज्ञापन

जिले का ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन भदोही स्टेशन के बाद सबसे प्रमुख स्टेशन हैं। यहां हर दिन डेढ़ से दो दर्जन ट्रेनों का स्टापेज होता है। यहां से हर दिन सात से आठ हजार यात्री यात्रा करते हैं। गोपीगंज नगर की लाइट नही रहेगी तो प्लेटफार्म एक और दो पर अंधेरा कायम रहता है। दोनों प्लेटफार्म पर न ही जनरेटर की व्यवस्था की गई है और न ही इनवर्टर की।
अगर तकनीकी कारण से एक-दो दिनों के बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो यात्रियों को पीने के पानी भी नसीब नहीं होता। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्रीकांत जॉयसवाल, गगन गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता समेत अन्य व्यापारियों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से स्टेशन पर प्रकाश का समुचित इंतजाम करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन अधीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों से लाइट जाने के बाद स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है। इससे उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें