फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

546 सीटों के लिए आए साढ़े चार हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में होने वाली पंचायत सहायक/डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति के लिए 4500 से अधिक आवेदन आए हैं। पंचायत राज विभाग आवेदनों को सहेजने में जुट गया है। सात सितंबर तक नियुक्ति को लेकर मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

गांवों से विकास का रास्ता तय होता है। अस्सी के दशक से ही ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने की मुहिम शुरू है, लेकिन भ्रष्टाचार संग अफसरों की उदासीनता के कारण गांवों में आज भी पुराने ढर्रे पर ही काम हो रहा है। सचिव से लेकर ग्राम प्रधान तक काम पूरा कराने के लिए ब्लॉक पर जाते हैं। शासन ने अब ग्राम पंचायत भवन को ही आनलाइन व्यवस्था से लैस किया जा रहा है। जिसमें ग्राम सचिवालय में जन सेवा केंद्र की स्थापना, बीसी सखी संग अन्य सुविधाएं मिलेगी। अब पंचायत सहायक, अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति से जरूरी कार्य सचिवालय में ही होंगे। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए आनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगा गया। 17 अगस्त तक कुल साढ़े चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि 4500 से अधिक आवेदन आए हैं। उसे एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर आए आवेदन की सूची बनाकर ग्राम पंचायत को भेजी जा रही है। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट बन सके। उसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कमेटी नियुक्ति पत्रो की जांच करेगी। बताया कि सात सितंबर तक मेरिट सूची जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आरक्षण के हिसाब से 271 सामान्य, 150 ओबीसी और 125 एससी पंचायत सहायक नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें