फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट समेत पांच मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बृहस्पतिवार को दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें फार्मासिस्ट समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक से लेकर अन्य कर्मियों की मनमानी थम नहीं रही है। इससे दूर दराज से उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कसियापुर पीएचसी पहुंचे। यहां पर फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह, एएनएम अजंता देवी गैर हाजिर रहे। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर एएनएम शशिकला, स्वीपर महेंद्र और विनय कुमार बिंद अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को चेतावनी दिया कि वह स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से पहुंचे। पूर्व में जो गतिविधियां थीं वह अब नहीं चलने वाली। भविष्य में लापरवाही मिली तो सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें