फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा में सपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की खामियां

विज्ञापन
ज्ञानपुर में सपा के जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा निकालते पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सो - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को कालीन नगरी का शहरी व ग्रामीण इलाके में सपा कार्यकर्ताओं ने उनको नमन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र व राज्य सरकार की खामियां लोगों को गिनाईं। इस दौरान सपा की साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

इस क्रम में औराई चौराहे पर पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास यादव व महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद सपा नेत्री अंजनी सरोज के नेतृत्व में साइकिल यात्रा औराई से शुरू होकर घोसिया, माधोसिंह, घाटमपुर, नई बस्ती होते हुए लालानगर टोल प्लाजा पर जाकर समाप्त हुई। इसके अलावा अंजनी सरोज के ही नेतृत्व में महराजगंज से होते हुए ममहर तक सपाजनों ने साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर केश नारायण यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, विनोद यादव, मंटू सिंह, गुलाब यादव, मयंक यादव व जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा पप्पू सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह औराई क्षेत्र के ऊगापुर से सपा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी व डॉ. सनवारुल हक के नेतृत्व में साइकिल यात्रा तिउरी, पुरुषोत्तमपुर होते हुए अमीरपट्टी के बरमबाबा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान साइकिल यात्रा में सपा नेत्री बिंदू सरोज सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे।
वहीं ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित सपा कार्यालय से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सोनकर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा भुड़की, भिदिउरा, कंसापुर, पीपरगांव, महथुआं, चकवां, अछवर, भगवानपुर, कलियापुर सहित 10 गांवों में पहुंची। इस मौके पर संतोष यादव, कल्लूराम यादव, शिवमंगल बिंद, संजय पाठक, इजहार अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन

मोढ़ संवाददाता के अनुसार, भदोही विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा कस्तूरीपुर से कोल्हुवा पांडेपुर, लाली पुर, कीर्तिपुर ,धनापुर ,करियांव,खेमापुर ,डूहिया ,सराय क्षत्रशाह बनकट आदि गावों में पहुंची। इस मौके परसंतलाल यादव, पूर्व प्रधान रवि नाथ यादव, डॉ दयाराम यादव, जेपी यादव, राजू मोदनवाल, राम जी मास्टर, विकास यादव, सत्य प्रकाश यादव ,कमलेश यादव आदि रहे।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य के नेतृत्व में जंगीगंज जबकि जिला पंचायत सदस्य श्यामा मौर्य के नेतृत्व में दरवांसी से साइकिल यात्रा निकली। इस अवसर पर अनिल यादव, अब्दुल मजीद, आरबी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सुभाष नगर में पूर्व जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, उमेश बिंद और दीनानाथ यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली।
सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, इटहरा गांव के पासी चौराहा से सपा नेता यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। मनीपुर, सोनपुर, कटरा बाजार, झरिहगपुर, बनकट, नारेपार गांव होते हुए श्री सीता समाहित स्थल मां जानकी दरबार में आकर साइकिल यात्रा समाप्त हुई। इस अवसर पर बाबा राम, सोनू यादव, अजीत, लालू यादव, धर्मेंद्र, विनोद पासी, अंशु गुप्ता, अशोक माली सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
कौलापुर संवाददाता क अनुसार, चकपरौना में सपा नेता लालचंद बिंद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली जिसमें अजीत सिंह, मुन्ना खां, लवकुश यादव और बाबा बिंद सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें