फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से भरे मालगाड़ी के वैगन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खण्ड पर बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब धनबाद से ऊंचाहार जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। वाराणसी के कपसेठी से मिली सूचना के आधार पर मालगाड़ी को भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटा के बाद पुन: गाड़ी को रवाना किया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

झारखंड के धनबाद से 24 वैगन की मालगाड़ी कोयला लेकर ऊंचाहार जा रही थी। तभी अचानक इंजन की ओर से 17वे नंबर के वैगन से धुआं निकलने लगा। यह देख लोगों ने नजदीकी स्टेशन को सूचना दी। जब तक सूचना चालकदल को दी जाती तब तक गाड़ी कपसेठी स्टेशन पार कर चुकी थी। आनन-फानन में परसीपुर स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि कपसेठी से ही सूचना मिली थी। उसी आधार पर सुबह करीब 8 बजकर 41 मिनट से नौ बजकर 40 मिनट तक गाड़ी को रोका गया और आग बुझाई गई। एक घंटा के बाद स्थिति सामान्य होने पर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें