फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइर्यों का मिलन देख भर आई आंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/ सुरियावां। जिले में घोसिया और सुरियावां नगर का प्रसिद्ध भरत मिलाप शनिवार की रात परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखे भर आई। सुसज्जित मंच पर जैसे ही राम और भरत का मिलन हुआ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जयकारा लगाया।
विज्ञापन

खमरिया के भरत मिलाप को लेकर शनिवार दोपहर बाद ही सजावट कर लिया गया। शाम ढलते ही जगह-जगह बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। आधी रात के बाद राम भरत का का मिलन होते ही नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मेले का उद्घाटन किया। कमेटी के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि गाइडलाइन के कारण चारों भाइयों का मिलन कराया गया। मुकुंद पट्टी से लेकर भजईपुर इलाहाबाद बैक तक भ्रमण कर जनता को दर्शन कराया गया। गायक सोनू जायसवाल और अजय दुबे ने भक्ति गीतों से चार चांद लगा दिए। इस मौके पर पर संरक्षक दीनानाथ बरनवाल, कृष्ण कुमार, शिवजी, मनीष श्रीवास्तव, राहूल शुक्ला, मदन, राजू, संतोष तिवारी शुभम द्विवेदी आदि रहे ।
सुरियावां नगर का भरत मिलाप भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसको लेकर नगर में प्रकाश की व्यवस्था चाक चौबंद रही। भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई। इस मौके पर श्रीरामलीला समिति के अवधेश कुमार ऊमर वैश्य, अशोक कुमार उमर, प्रेमचंद हलवाई, नंदलाल गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, रमेश कुमार ऊमर, घनश्यामदास, प्रकाश चंद्र, छेदीलाल गुप्ता, अश्वनी साहू, अनिल, सुकुरु हलवाई, अजय, ठाकुर प्रसाद, जय कुमार, विक्की, पवन, आदि लोग रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें