फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अमर उजाला की पड़ताल के बाद शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय का कामकाज पटरी पर लौटता दिखा। सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने काम में लगे दिखे। हालांकि भदोही नगर में ड्यूटी लगने के कारण जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजे अमर उजाला की टीम जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां गिनती के फरियादी पहुंच गए थे कि तब तक विभाग के बाबू चंदन, कौशलेंद्र और मनीष मौर्य भी पहुंचे। इससे पूर्व ही विश्वंभर ने पहुंचकर नौ बजकर पांच मिनट पर कार्यालय का ताला खोल दिया था। 9.10 बजे कर्मचारी कार्याल्य पहुंच गए थे। कर्मचारियों ने ऑफिस में पहुंचकर कंप्यूटर ऑन किया और अपने काम में जुट गए। इस दौरान कार्यालय में पहुंचने वाले फरियादियों की उन समस्याओं का निपटारा किया गया, जो डीएसओ की अनुपस्थिति में भी हो सकता था। अन्य के लिए लोगों को यह कहकर वापस किया गया कि साहब अभी नहीं हैं। बाद में उनके आने पर काम हो जाएगा। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर उनकी ड्यूटी जिलाधिकारी के आदेश पर भदोही में लगाई गई है। इस नाते वह सुबह ऑफिस नहीं पहुंच पाए थे। वैसे प्रतिदिन समय पर ऑफिस का कामकाज निपटाने का प्रयास किया जाता है। गौरतलब है कि जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में राशन वितरण से जुड़े कार्य संपादित किए जाते हैं। आम दिनों में सुबह नौ से 11 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन कार्यालय में 10 बजे के बाद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मिल पाता है।
साहब से ज्यादा सतर्क दिखे आउट साइडर
ज्ञानपुर। अमर उजाला के अभियान का असर साहब से ज्यादा आउटसाइडरों पर नजर आया। सुबह नौ बजे ही सभी आउटसाइडर और संविदाकर्मी कार्यालय पहुंच गए और कामकाज निपटाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के पहुंचने में थोड़ा समय होने के कारण उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विभाग में बिचौलिया किस्म के लोग भी आसपास की चाय-पान की दुकानों पर मंडराते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें