फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव में शनिवार को सुबह सारिका (26) की आग लगने से हुई मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के मायका अहमदपुर-प्रयागराज निवासी शहमीना खातून ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चकचंदा-सुरियावां में सारिका की शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को सारिका को जलाकर मार डाला गया। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चकचंदा निवासी सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें