फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एपी ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों, कैदियों का हाल जाना। अस्पताल संग अन्य व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर एक बजे जिला कारागार पर अचानक डीएम और एसपी के पहुंचते ही बंदी रक्षकों में खलबली मच गई। अधिकारी द्वय ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उसके बाद पुरुष, महिला एवं दूसरे बैरकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं संग व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। कारागार के चिकित्सालय को भी देखा। निर्देश दिया कि प्रतिदिन चद्दर बदली जाए। चिकित्साधिकारी भर्ती होने वाले प्रत्येक बंदी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। इसके बाद जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें