फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता पहन रसोई में पहुंचा देवर, बिगड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था आधी आबादी के लिए वरदान साबित हो रही है। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होने से महिलाएं अपनी बात खुलकर रखती हैं जिससे मामलों की तत्काल सुनवाई की जाती है। अधिकतर मामले दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते से निपटाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ अजीबो-गरीब मामले भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के बीच विवाद और जमीन संबंधित आ रहे हैं। जिले के नौ थानों के आकड़ों पर गौर किया जाए तो जनवरी में करीब 200 से अधिक मामले आए। अकेेले ज्ञानपुर कोतवाली की बात करें तो यहां 11 मामले आए जिसमें 10 निस्तारित हो गए जबकि एक लंबित है। यहां पर छह जनवरी को एक मामला पहुंचा। कोतवाली से सटे एक गांव में एक युवक रसोई में जूता पहनकर पहुंच गया। उसकी भाभी ने विरोध किया तो इसी बात को लेकर बात बिगड़ गई। मामला हेल्प डेस्क तक पहुंचा। समझा-बुझाकर शांत कराया गया। हेल्प डेस्क देख रहीं पूजा यादव ने बताया कि मामलों का निस्तारण करने के साथ 15 दिन में फीड बैक लिया जाता है। अब तक निस्तारित मामलों की स्थिति ठीक रही। गोपीगंज कोतवाली में भी 20 प्रार्थना पत्र आए। पुलिस का दावा है कि सभी निस्तारित हो गए। ऊंज, सुरियावां, दुर्गांगंज, चौरी, भदोही, औराई थाने में भी जनवरी में 10 से 15 शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें