फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंद माता स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु हुए विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि शुक्रवार को मंदिरों में स्कंद माता की विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। देवी मंदिरों मे प्रात: काल से ही भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मां स्कंद माता के चरणों में शीश नवाया। मंदिरों में मां शेरावाली का स्कंद माता के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। फूल-माला, नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर लोगों ने सुखद जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कोविड काल के दो सालों में पहली बार नवरात्र में मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर और गांव माहौल देवीमय नजर आ रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कदंमाता की आराधना की जाती है। नव दुर्गाओं में स्कंद माता का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। मां को केले का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। मां के दर्शन के लिए भोर से ही मंदिरों पर कतारबद्ध पुरुषों-महिलाओं ने माता रानी का श्रद्धा और उत्साह से दर्शन-पूजन किया। नगर के सदर मोहाल में मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, पसियान मोहाल की मां बम्बा देवी मंदिर, काली देवी महाल में मां काली ज्ञानपुर रोड के शीतला देवी मंदिर समेत तिलगा के शक्तिधाम जगन्नाथपुर, गोपपुर सहित अन्य जगहों पर भक्तों की भीड़ देखी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें