फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आने वाले 33 प्रवासियों की जांच की जिसमें एक प्रवासी पॉजिटिव मिला, जिसे आइसोलेशन वार्ड भदोही में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक एके पांडेय ने बताया कि ज्ञानपुररोड स्टेशन पर ठहराव लेकर आगे बढ़ने वाली डाउन पवन एक्सप्रेस से 28 और डाउन पटना-सिकंदराबाद से पांच यात्रियों के उतरने पर जांच की गई। सिकंदराबाद से लौटने वाले चकजुड़ावन का प्रवासी पॉजिटिव निकला। उधर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, श्रीकांत जायसवाल आदि ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर सवाल उठाया है कि महानगरों से आने वाले प्रवासियों की चिंता कर जांच की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य कर्मी न तो सुरक्षा किट पहन रहे हैं न अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते देखे जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों के लंबी होने के कारण प्लेटफार्मों के पूर्वी और पश्चिमी छोर तक किसी निगाह नहीं रहती है जिससे बड़ी संख्या में उतरने वाले प्रवासी निजी वाहनों की बुकिंग कर सीधे अपने घरों को पहुंचने में देर नहीं करते। ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने वाली प्रवासियों को चिह्नित कराकर जांच और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरे किट में रहने की मांग उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें