फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: डीघ ब्लॉक प्रमुख के अधिकार सीज, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में है बाहुबली विधायक का भतीजा

Sat, 15 Jan 2022 10:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतीजे व ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र अभी जेल में हैं। 
मनीष की मुश्किलें चार माह पूर्व तब शुरू हुईं जब वाराणसी के जैतपुरा थाने में एक गायिका ने 13 सितंबर 2021 को धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतीजे व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वाराणसी जेल में बंद डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र के अधिकार जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सीज कर दिए हैं। शनिवार को एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार को प्रशासक तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र की मुश्किलें चार माह पूर्व तब शुरू हुईं जब वाराणसी के जैतपुरा थाने में एक गायिका ने 13 सितंबर 2021 को धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित प्रमुख को एक माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी वह जेल में हैं।

इस कारण से सारे अधिकार सीज किए गए
वहीं एक माह पूर्व हंडिया कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गोपीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर, लंबे समय से ब्लॉक कार्यालय प्रमुख के बगैर चल रहा था। डीएम ने अधिक दिनों से जेल में होने की वजह से प्रमुख के सारे अधिकार सीज कर दिए और शनिवार को एसडीएम को प्रशासक के रूप में तैनात कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जब किसी प्रतिनिधि पर अनियमितता के आरोप लगाए जाते हैं तो वहां पर तीन सदस्यीय समिति गठित की जाती है, लेकिन जब काफी दिन तक गायब या जेल में रहता है तो वहां पर प्रशासक तैनात किया जाता है। विकास खंड डीघ में डीएम की ओर से प्रशासक की तैनाती कर दी गई है।
पढ़ेंः भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, पति को मारने आए थे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें