फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मृतक को भी लग गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, मोबाइल पर आया मैसेज, सकते में परिजन

Sat, 04 Dec 2021 09:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मोबाइल पर मां की कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का संदेश पाकर पुत्र भी हैरान हो गया। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के चक्कर में ऐसा कर रहा है या फिर कोई तकनीकी खामी है। 
विज्ञापन
कोरोना टीका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालीन नगरी भदोही में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वर्गवासी लोगों को भी वैक्सीन लगा दी जा रही है। यह फर्जीवाड़ा है या लापरवाही इसका पता तो नहीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सवालों में घिर गया है। कई लोगों को बिना टीका लगे ही टीका लगने का मैसेज आ रहा है। प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लक्ष्य हासिल करने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में कुछ अजब-गजब देखने को मिल रहा है। जो लोग स्वर्ग सिधार चुके हैं, उनके परिजनों के मोबाइल पर मैसेज आ रहे हैं कि टीका सफलता पूर्वक लग गया है, वैक्सीनेशन में सहयोग के लिए धन्यवाद। ताजा मामला गोपीगंज के गोपपुर निवासी एक महिला का है। जिसका निधन छह माह पूर्व हो चुका है, लेकिन दो दिसंबर को दूसरी डोज लगने का मैसेज आया।  

टीकाकरण का मैसेज पढ़कर परिजन परेशान और हैरान
मैसेज पढ़कर परिजन परेशान और हैरान है। मृतक के बेटे संदीप कुमार गुप्ता ने बताया उसकी मां राजकुमारी देवी पत्नी मिश्री लाल गुप्ता का निधन छह माह पूर्व हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग इतना बड़ा मजाक कैसे कर सकता है। इसी गांव की  मुन्नी देवी पत्नी ब्रम्हदिन तिवारी के पास भी फर्जी मैसेज पहुंचा है।
विज्ञापन

पढ़ेंः कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

सीएमओ बोले- कराएंगे जांच

भदोही सीएमओ डॉ. संतोष चक ने कहा कि कोरोना की दूसरी डोज न लेने वालों को मैसेज जा रहा है। पूर्व में वैक्सीनेशन के समय एक ही मोबाइल नंबर कई लोग पंजीकृत कराते थे। तकनीकी खामियों से ऐसा मैसेज जाता है। जिसकी जांच कराई जाएगी। 



 

 यह पहला केस नहीं

इसी तरह की घटना भदोही के पिपरी गांव के राजकुमार के साथ महीनों पहले हुआ था। वह सेंटर पर गए, पर भीड़ का आलम देख लौट गए कि बाद में लगवाएंगे। शाम को मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको कोरोना का टीका लग गया है। कोरोना को हराने में हमारा सहयोग करने के लिए धन्यवाद।

ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ी
मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर और अब नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में बीते वर्ष मकर संक्राति के बाद से ही टीकाकरण अभियान चल रहा है। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, बीमार, 45 वर्ष से ऊपर और उसके बाद 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है।

शुरुआत में कुछ केंद्रों पर ही वैक्सीन लगी, लेकिन अब 100 से 150 केंद्रों पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। 11 लाख 73 हजार लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब साढ़े आठ लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि दूसरी डोज का आंकड़ा भी चार लाख पार कर गया है। 
पढ़ेंः वाराणसी में अब तक 36.78 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 12 लाख पार
विज्ञापन

8713 लोगों को लगा टीका

कोरोना संक्रमण बचाव का टीकाकरण जारी है । शनिवार को 150 से अधिक बूथों पर 8713 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 2278 लोगों को प्रथम डोज जबकि 6435 लोगों ने दूसरी डोज ली। कुल 43.57 फीसदी टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि 20000 लक्ष्य के सापेक्ष 8713 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। नए वैरिएंट को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दिया गया है। जल्द से जल्द लोग वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें