फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक को दरोगा ने दी गाली, भदोही एसपी से मौखिक शिकायत

Tue, 03 Nov 2020 07:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के एक भाजपा विधायक को दरोगा के गाली देने का मामला सामने आया है। हालांकि विधायक की ओर से इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।  भाजपा विधायक ने मंगलवार को मौखिक रूप से पुलिस अधीक्षक से आरोप लगाया कि आपके एक दरोगा ने औराई में मुझे गाली दी। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा को जब बताया कि हम विधायक के यहां से आ रहे हैं तो दरोगा ने मेरे लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन


वहां से लौटे युवकों ने मुझे इसकी जानकारी दी। हालांकि इस संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि कोई दरोगा किसी विधायक को गाली क्यों देगा।

वह भी तब, जब वह चालान काट चुका हो। विधायक जी वहां पर मौजूद भी नहीं थे। ऐसे में उन लड़कों की बात पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने मुझसे मौखिक तौर पर शिकायत की थी। अगर वह लिखित शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें