फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मचान विधि से करें सब्जी की खेती, बढ़ेगी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मानसून सीजन में अधिक बारिश से खराब होने वाली सब्जी की फसलों को बचाने के लिए मचान विधि काफी उपयोगी हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक मचान विधि को अपनाकर किसान 35 फीसदी तक पैदावार को बेहतर कर सकते हैं। जिले में 120 हेक्टेयर में सब्जी की खेती होती है।
विज्ञापन


जिले में किसानों का एक तबका परंपरागत खेती को छोड़कर सब्जियों की खेती की ओर आकर्षित हुआ है। इस साल उद्यान विभाग की ओर से 120 हेक्टेयर में सब्जी की खेती किये जाने का लक्ष्य है। किसानों की समस्या है कि मानसून सीजन में जब अधिक बारिश होती है तो कई सब्जी की फसलें पानी के कारण खराब हो जाती हैं। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसे में किसान मचान विधि को अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के फल एवं सब्जी विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने बताया कि इस पद्धति से खेती करने पर सब्जी की ग्रेडिंग, क्वालटी उत्तम होती है। मचान विधि से खेती करने पर पौधे करीब तीन फीट ऊपर हो जाते हैं। इसे मचान बनाकर ऊपर चढ़ा दिया जाता है। इससे सब्जी खराब नहीं होती। इसके अलावा बीमारी और कीड़ों से दूर रहती है।



बारिश के मौसम में करेला, तोरई, लौकी, खीरा, नेनुआ आदि की सब्जियों बारिश के चलते गल जाती हैं। बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम भी बढ़ जाते हैं। पौधा गल जाने के कारण किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। किसान मचान पद्धति से खेती कर पैदावार 35 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन




मचान बनाने और खेती पर कितना खर्च:


ज्ञानपुर। भिदिऊरा के किसान सुबाष दूबे मचान विधि से पांच बिस्वा लौकी की खेती करते हैं। बताया मचान से लेकर बुआई तक कुल 35 से 40 हजार का खर्च आता है। जबकि एक लाख रुपये की लौकी सीजन भर में बेची जाती है। मजदूरी लागत काट कर 50 फिसदी तक किसानों को आमदनी हो जाती है। मचान बनाने के लिए लोहे का तार, प्लास्टिक की रस्सी व बांस, खूंटे की आवश्यकता होती है। एक मचान का उपयोग करीब दो सालों तक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें