बलिया। सपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से ही हर कार्य संभव हैं। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैं कि बलिया मेरे दिल में हैं। बलिया के लोगों ने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन दिया है। जिसके लिए पूरी समाजवादी पार्टी आभारी हैं। इससे अवलेश सिंह का स्वागत कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, अमाव, सोहांव, लक्ष्मणपुर, बिलरिया में हुया। बंशीधर यादव, वीरलाल यादव, केडी सिंह, कृष्णा प्रधान, दलन यादव, प्रभुनाथ यादव, रामचंद्र यादव, अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में स्थापित हुआ संविधान मान स्तंभ
फोटो संख्या- 27
-पूर्व मंत्री रागगोविंद ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को पांच फीट के संविधान मान स्तंभ की स्थापना की गई। इसके ऊपर संविधान की पुस्तक रखी हुई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने स्तंभ का उद्घाटन किया और इसके लिए जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव को बधाई दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा हैं। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, अंबिका चौधरी, मो. जियाउद्दीन रिजवी, सुशील पांडेय कान्हजी, लक्ष्मण गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, रविंद्र नाथ यादव, शामू ठाकुर, जुबेर सोनू, राजनारायण यादव, राकेश यादव, उदय बहादुर सिंह, सतीश राजभर, रामनाथ पासवान आदि उपस्थित रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।
000