फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सीआरपीएफ जवान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में सीआरपीएफ जवान चंद्रशेखर सरोज (42) निवासी कोइलरा की मौत हो गई और स्कूटी सवार इस्लामुद्दीन, मोहम्मद नसीम गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिले के कोइलरा गांव निवासी ब्रह्मदेव सरोज के पुत्र चंद्रशेखर सरोज सीआरपीएफ में सिपाही थे। नैनी-प्रयागराज में तैनाती थी। दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए चंद्रशेेखर शुक्रवार की रात में बाइक से कछवां जा रहे थे। माधोसिंह बाजार पहुंचने पर किसी बड़े वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कायी जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सीआरीएफ के जवान थे। उनके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन सहित फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इसी तरह दूसरी घटना गोपीगंज नगर के बड़ा चौराहे पर हुई। स्कूटी से गहरपुर जा रहे पूर्व ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन, मोहम्मद नसीम किसी को बचाने के चक्कर में गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें