फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज में टाटा सूमो ने दो को रौंदा , हालत गंभीर

Fri, 24 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त सूमो में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ पुलिस के साथ पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग को काबू में किया, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर निवासी पगहा दलित पुत्र लालता प्रसाद गुरुवार की शाम टाटा सूमो लेकर गोपीगंज बाजार आया था। बाजार से लौटने के दौरान रैपुरी गांव के पास गोपीगंज से पैदल जा रही महिला समदुआ देवी 35 पत्नी दिनेश गौड़ निवासी पुरैयामोड़ तथा गीता देवी 38 पत्नी रामचंद्र गौड़ निवासी रैपुरी गाड़ी की चपेट में आ गई।

 घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी नर्सिगिं होम में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद भाग रही गाड़ी भी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जिसमें चालक पगहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सूमो में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तथा आग को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें