फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक को धमकाकर वाहन छुड़ा ले गए खनन माफिया

Fri, 24 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में लिप्त माफिया के हौसले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें किसी का खौफ नहीं रहा है। बुधवार शाम जब एक वन रक्षक ने कोसी से अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा तो खनन माफिया वन रक्षक को धमकी देकर वाहन छुड़ा ले गए। पुलिस ने नामजद माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग की पापड़ी बीट में तैनात वन रक्षक ठाकुरदत्त ध्यानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उन्होंने कोसी में दो ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। जब वे वाहनों को लेकर वन चौकी जा रहे थे, इसी बीच दो खनन माफिया ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया और ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर भाग गए। विरोध करने पर माफिया ने उन्हें देख लेने की धमकी दे डाली।

एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि उन्होंने वन रक्षक की तहरीर के आधार पर उदयपुरी बंदोबस्ती निवासी मनमोहन सिंह और धर्मपाल के विरुद्ध धारा 353, 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें