कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मंदिर के पास रविवार की रात लगभग 9.45 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे में व्यवसायी हरिशंकर सिंह उर्फ बड़कऊ सिंह (55) की मौत ही गयी है घटना के कारण का पता नही चल पाया है। हालांकि कोइरौना पुलिस घटना का कारण शराब के नशे में हुई मारपीट बता रही है। जिस जगह हत्या हुयी है वहां से सीतामढ़ी चौकी महज 300 मीटर दूर है।
मृतक के पुत्र राजबहादुर सिंह ने बताया कि जब वे घर में लगभग नौ बजे रात खाना खा रहे थे तो सड़क पर शोर गुल सुनाई दिया यह सुनकर जब मंदिर की तरफ सड़क पर निकले तो उनके पिता सड़क पर मरणासन्न अवस्था में सड़क पर पड़े थे आनन फानन में उन्हें गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में ले गया उसके बाद सरकारी अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर सीतामढ़ी चौकी के पुलिस कर्मी सहित प्रभारी थाना ध्यक्ष भरत पांडेय मौके पर पहुँच गए है समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुयी थी। प्रभारी थाना ध्यक्ष के अनुसार शराब के नशे में मारपीट हुई थी। ज्ञात हो की हरिशंकर उर्फ बड़कऊ सिंह की सीतामढ़ी मंदिर के पास कई दुकानें और प्रापर्टी है जो कई लोगों को किराए पर दिए है।