फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कालेज गेट के पास एटीएम लूटने की कोशिश

Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Attempt to rob the ATM near Bareilly College Gate - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली कॉलेज गेट के करीब लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। सुबह करीब चार बजे शटर के ताले तोड़कर बदमाशों ने एटीएम को लूटने के इरादे से तोड़फोड़ शुरू कर दी। कैश बाक्स का ढक्कन तक तोड़ डाला, लेकिन कैश बाक्स से नगदी नहीं निकाल सके। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद बदमाश नाकाम होकर भाग निकले। बैंक प्रबंधक की तरफ से शहामतगंज चौकी पर लूट के प्रयास की सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज दिनेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन

बरेली कॉलेज चौराहा पर एचडीएफसी बैंक के दो एटीएम हैं। कॉलेज के ठीक बगल वाले एटीएम पर चौकीदार अरुण तैनात था। अरुण ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब चार बजे रोडवेज पर शौच के लिये चला गया। सुबह कोई रुपया निकालने नहीं आता इसलिए
 एटीएम का शटर गिराकर एक ताला लगा दिया था। जब वह लौटा तो उसने शटर का ताला टूटा पाया। पास में ही सरिया पड़ी थी जिससे अंदाजा लगाया गया कि उसी से तोड़फोड़ की गई। एटीएम का कैश बाक्स बदमाशों के टारगेट पर था। कैश बाक्स के लोहे के भारी ढक्कन को बदमाशों ने उखाड़ लिया था लेकिन नगदी नहीं लूट सके। चौकीदार ने तोड़फोड़ देखकर उसने बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से पकड़ में आएंगे बदमाश 
बैंक से लूटपाट की सूचना शहामतगंज चौकी पर दी गई। शाम छह बजे चौकी इंचार्ज दिनेश एटीएम पर पड़ताल करने के लिये पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह काम शातिर लुटेरों का नहीं लग रहा। स्थानीय बदमाशों पर लूट के प्रयास का शक है। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन रविवार को बैंक की छुट्टी होने के चलते सोमवार को सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।
विज्ञापन


एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना पर पड़ताल की है। सीसीटीवी देखने के बाद बदमाशों को पकड़ने में मदद मिलेगी। 
-दिनेश, चौकी इंचार्ज शहामतगंज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें