फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर फोर्स तैनात, विभिन्न धाराओं में एक दर्जन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के दरोपुर (काशीपुर) में मंगलवार की रात होलिका रखने को लेकर दो समुदायों में हुई मारपीट के बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सुबह से ही मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ अभिषेक कुमार पांडेय समेत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मौका मुआयना किया। विवाद में पुलिस ने दोनों ओर से एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उस समय प्रशासनिक अफसर सकते में आ गए, जब मालूम हुआ कि होलिका दहन के स्थल को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए हैं। दोनों पक्षों में चले ईंट पत्थर में दोनों ओर से छह लोग घायल भी हुए थे। घटना के अगली सुबह प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और विवाद की जानकारी ली तो ऐसा विवाद सामने आया जो कहीं से विवाद था ही नहीं। एएसपी ने बताया कि मोहल्ले के अमृत लाल मौर्य के जमीन खरीद लेने के बाद उक्त स्थल पर बीते एक दशक से होलिका नहीं जलाई जा रही थी। इस बीच अचानक बीती रात कुछ युवकों ने होलिका की तैयारी करने और खूंटा गाड़ने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद कर लिया। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में युवकों ने कायदा कानून तोड़ने का प्रयास किया। उनका विरोध करने वाले दूसरे समुदाय की गलती यह है कि उन्हें तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। ऐसा न कर उन्होंने खुद ही विवाद खड़ा कर दिया जिससे बात बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें