फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट मे आए किशोर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के धसकरी गांव में मिट्टी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर से दबकर सोमवार को 12 वर्षीय बालक आदर्श की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धसकरी निवासी किशोर की मौत से नाराज मौके पर जुटे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धसकरी के महेंद्र प्रसाद यादव का 12 वर्षीय बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय से पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसी दौरान ही एक अन्य बालक जो साइकल से घर की ओर जा रहा था वह भी चपेट में आ गया जिसे गंभीर चोट आई। नाराज ग्रामीणों ने शव को मौके पर ही रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने जीसीबी से हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। गांव के प्रधान नागेश दत्त मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। लोग जेसीबी लगाकर तेजी से मिट्टी खनन में लिप्त हैं। आदर्श के चाचा रामदास यादव और नाना ने बताया कि उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें