भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रयां में रविवार की रात दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है। घायलों का उपचार राजकीय महराजा बलवंत सिंह अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनो पक्षों से तहरीर मिली है जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
घटना के अनुसार रात उस समय माहौल गर्मा गया जब एक युवक ने गांव के ही अन्य युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इससे दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। लाठी डंडे निकल गए। इसमें लोग बीच बचाव के लिए दोड़े लेकिन दोनो पक्ष एक दूसरे पर आग बबूला होने के चलते विवाद बढ़ गया। एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी युवकों ने घर में घुस कर महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें बिंद लाल यादव, कमलेश यादव, रमेश यादव, राजबहादुर यादव, कविता, रोशनी आदि हैं। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया पुलिस ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर लिख कर तहकिकात की जा रही है।