फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिला अधिवक्ता रागिनी तिवारी से की गई अभद्रता से नाराज अधिवक्ता बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। न्यायिक कार्य से विरत रहकर बार परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि अधिवक्ताओं संग बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में बैठक के दौरान न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। आरोप लगाया कि संस्था की सदस्य रागिनी के साथ दो दिन पूर्व जमीन के विवाद में कुछ मनबढ़ों ने अभद्र व्यवहार किया था। कोतवाली पुलिस मामले का मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है जो ठीक नहीं है। चेतावनी दिया कि अविंलब केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अधिवक्ता वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार यादव, रविंद्र नाथ मिश्र, पुनीत पांडेय, अखिलेश, योगेश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें