फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन एक्सप्रेस में मारपीट,एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर में मुंबई से दरभंगा-बिहार जा रही डाउन पवन एक्सप्रेस में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। इससे संबंधित बोगी में खलबली मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर स्कोर्ट ड्यूटी में तैनात जवानों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर चलने वाली उक्त ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे विलंब से डेढ़ बजे स्टेशन पर खड़ी हो गई। दो स्टेशन पहले से ही जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते ही मारपीट में तब्दील हो गई। जब तक ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी होती तब एक अज्ञात महिला समेत दो लोगों का सिर में चोट आ गई थी। मामला गंभीर होते देख यात्रियों ने मारपीट की सूचना स्टेशन सुरक्षा में तैनात आरपीएफ टीम को दी। जवानों ने बोगी में पहुंच कर स्थिति संभाला लेकिन तब तक मारपीट कर रहे लोगों में कुछ भागने में सफल हो गए लेकिन एक युवक पुलिस के शिकंजे में आ गया। जीआरपी के शंभूनाथ गुप्ता और आरपीएफ के जितेंद्र दुबे ने हिरासत में लिए गए युवक को स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे जवानों को सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की बात कहीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक ट्रेन की जनरल बोगी में दो लोग परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे जो सीट को लेकर भिड़ गए। मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें