औराई। थाना क्षेत्र के जंगला गांव निवासी राधि का देवी पत्नी स्व. पारसनाथ बरनवाल की तहरीर पर पुलिस ने ठगी करने वाले तांत्रिक सुशील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में निरुद्घ किया है।
तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व सुशील कुमार गुप्ता पुत्र मुरारीलाल निवासी कछवां-जमुआ मिर्जापुर पत्नी आरती देवी समेत तीन बच्चों और रिश्तेदार किशन कुमार, कंचन देवी और मनोज गुप्ता निवासी चंदवक-जौनपुर के साथ रहने के लिए कमरा किराए पर लिया था। उसी कमरे में भतीजी खुशी (8), भतीजा करन (11) भी रहते हैं। मेरे पुत्र और पति की पहले ही मौत हो चुकी है। तांत्रिक सुशील कुमार ने भूतप्रेत का चक्कर बताकर उगापुर बाजार स्थित कमरे को बेचवाकर पैसा बैंक में जमा करा दि या। उसके बाद बची कुछ जमीन को भी बिकवा दिया गया। शुद्धिकरण करने के नाम पर वह पैसे को धीरे-धीरे निकलवा कर घर में ही रखे बाक्स में रखवा दिया। यह कहते हुए छूने से मना कर दिया गया कि रुपया कागज हो जाएगा। 24 मार्च की रात में तांत्रिक अपने सहयोगियों के साथ बाक्स में रखे रुपए को लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने ठगी करने वाले तांत्रिक को हिरासत में लेकर धारा 419, 420, 457 व 380 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।