फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंर्तजनपदीय गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मोबाइल टावरों से बैटरी और डीजल चुराने की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 38 बड़ी बैटरियां और एक स्कार्पियो बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो भदोही और एक मिर्जापुर का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सामने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए एसपी राजेश एस ने कहा कि जिले में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर स्वाट टीम और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को महीने भर से लगाया गया था। बुधवार शाम को मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनमें औराई के कोठरा निवासी बबलू यादव पुत्र जयनाथ यादव और रामश्रय यादव पुत्र श्रीनाथ यादव और मिर्जापुर जिले के चील्ह थानाक्षेत्र के भोगांव निवासी नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव शामिल हैं। उनके पास से चोरी की 38 बैटरी और स्कार्पियो बरामद की गईं। पूछताछ में गैंगलीडर बबलू ने बताया कि छह लोग मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पहले टावर में तेल रीफिलिंग के बहाने रेकी की जाती है और उसके बाद योजना बनाकर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। माल बेचने के बाद बराबर पैसे का वितरण किया जाता है। सभी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अजय कुमार मिश्र, छविनाथ, सचिन झा, इमरान खान, राधेश्याम कुशवाहा, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें