मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कहा कि जनपद की आबादी 15 लाख 78 हजार है। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हैं।
यहां सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। विपक्षी दलों से पूछना चाहिए कि जो विकास सात साल में, साढ़े चार साल में हुआ, वह आजादी के बाद 70 वर्ष में क्यों नहीं हुआ। सीएम ने पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ओडीओपी, शादी अनुदान योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि समृद्धिशाली सरकार होती है तो सुरक्षा देती है और हर तबके के लोगों का विकास होता है। आज यह विकास दिख रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने साढ़े चार साल में जो किया, वह पहले की सरकारों ने नहीं किया। याद करिए जिले की पहचान संत रविदास जी से भी मानी जाती है। उनकी जन्म भूमि को सुंदरीकरण की योजना किसी ने लागू की तो वह प्रधानमंत्री जी के हाथों से भाजपा सरकार ने लागू की।
भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने का काम निषाद राज ने किया। भगवान राम और निषाद राज की प्रतिमा बन रही है। मां गंगा से अपार आस्था है। मां गंगा की अविरलता और निर्मलता किसी ने छिपी नहीं है। पहले कुंभ मेला लगाने में समस्या थी। त्योहार आते ही कर्फ्यू लग जाता था, अब शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाते हैं। भाजपा सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में राजनीति का अपराधीकरण बाधक थी, वह स्थिति समाप्त हो गई है। अब कोई त्योहार में दंगा करने की नहीं सोचता, व्यापारियों केे प्रताड़ित नहीं करता। अगर कोई व्यापारियों को प्रताड़ित करेगा, दंगा करेगा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसके लिए सरकार का बुलडोजर तैयार है। भाजपा की सरकार ने कोविड काल में सभी को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया, उपचार करया। देश में सौ करोड़ और प्रदेश में साढ़े 12 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चु