फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः कुछ ही देर में कालीन नगरी को सौगात देने आएंगे सीएम योगी , 74 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 24 Oct 2021 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सीएम के भदोही आगमन को लेकर तैयारी मुकम्मल है। पुलिस लाइन के ठीक सामने स्थित जीआईसी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
भदोही में कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालीन नगरी यानी भदोही जिले को सौगात देने के लिए कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञानपुर आएंगे। यहां के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले की 373 करोड़ रुपये की लागत वाली 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 20 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र भी देंगे।

विज्ञापन


सीएम के आगमन को लेकर तैयारी मुकम्मल है। पुलिस लाइन के ठीक सामने स्थित जीआईसी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांच हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी है। ज्ञानपुर नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी  है। सीएम के प्रस्थान के बाद ही अब इस मार्ग पर आवागमन शुरू होगा।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री 10 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी के पुलिस लाइन से रवाना होंगे। 10 बजकर 55 मिनट पर ज्ञानपुर पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर आएगा। यहां से कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। करीब सवा घंटे तक यहां रहने के बाद सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें