भदोही। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मुख्य आयकर आयुक्त (छूट) एवं विशेष सचिव रश्मि सक्सेना साहनी ने भदोही के कारपेट सिटी में शनिवार को पौधारोपण किया। उन्होंने कारपेट एक्सपो मार्ट और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
रजपूरा बीडा कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक में उन्होंने आयकर संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने आयकरदाताओं से आईटीआर-7 भरने में सावधानी बरतने को कहा। कहा कि थोड़ी सी भी चूक हुई तो परेशानी बढ़ सकती है। यदि विवरणी दाखिल करने में चूक हुई तो उसे ठीक करने में समय लग सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि पहली अप्रैल से सब कुछ आनलाइन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट या नान गवर्नमेंट आर्गनाईजेशन (एनजीओ) संचालक आयकरदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी जोन में आउटरीच प्रोग्राम संचालित है। बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य आयकर आयुक्त (छूट) को भदोही आने का निमंत्रण दिया गया था। उनके आगमन पर उनके हांथो कारपेट सिटी में पौधारोपण भी कराया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सहायक अभियंता आरडी भारती, विनोद कुमार, आदित्य यादव, आदि थे।