फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र के साकेतनगर-कुरमैचा गांव में समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में लटकते हाईटेंशन तार को ऊंचा कर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया गया तो अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

चार-पांच बार हेल्पलाइन नंबर, तीन बार उपकेंद्र पर शिकायत करने वाले योगेश बिंद ने बताया कि गांव के बीच में जोड़े खंभे पर 65 केवीए का ट्रांसफार्मर कई वर्ष पहले लगा है जो अब संख्या बढ़ने से लोड नहीं ले पाता, जिससे बार-बार जल जाता है। जोड़े खंभे से आगे की ओर बढ़ाई गई हाईटेंशन लाइन के तार इतने जर्जर हो गए हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। अगल-बगल के किसान अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जमीन भी देने को तैयार हैं लेकिन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि लटकते तारों से हादसों की आशंका से ग्रामीण भयभीत रहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गादास गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, इदरीश, आलम, हमीद, कल्लू सिंह आदि रहे। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने कहा कि शिकायत पर रिपोर्ट जेई से मांग ली गई है। लटकते तार को ऊंचाई पर कराकर ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें