फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कारपेट एक्सपोः 65 देशों के खरीदारों के लिए मंच तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बहुप्रतिक्षित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारी शनिवार की शाम को पूरी कर ली गई है। एक्सपो मार्ट में रविवार यानी आज से दूसरे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की शुरुआत हो जाएगी। विश्व के 65 देशों के खरीदारों के लिए मंच सजकर तैयार हो चुके हैं। यहां पर 272 निर्यातक स्टॉल लगा रहे हैं और लगभग 65 देशों के कुल 500 से अधिक कालीन खरीदार अथवा उनके प्रतिनिधि पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारी वैसे दो से ढाई महीने पूर्व से शुरू हो गई थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से यह और भी खास हो गया है। इसे सफल बनाने के लिए कालीन निर्यातक से लेकर अधिकारी जुट गए हैं। आयातकों की सुविधा से लेकर मेले तक पहुंचने के लिए सारी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही है। मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी मेला स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। मेले में कुल 65 देशों के खरीदार पहुंच रहे हैं। उनमे अमेरीका, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, तुर्किये, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्राजील, बेल्जियम, इरान, डेनमार्क, कोलंबिया, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, बुल्गारिया, चिली, फिनलैंड, घाना, हंगरी, जापान, जॉर्डन, मैक्सिको, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, ताइवान, ट्यूनीशिया आदि देशों के आयातक इस मेगा एक्सपो में पहुंच रहे हैं। इन आयातकों में से कुछ चुने हुए खरीदारों को सीईपीसी अपनी ओर से होटल में रहने की व्यवस्था दे रही हैं। सभी के लिए वाराणसी के तीन होटलों में कमरे बुक किए गए हैं। प्रतिदिन उन्हें वाराणसी से भदोही लाने और यहां से शाम को वापस ले जाने के लिए लग्जरी व्यवस्था की गई है। सीईपीसी के मुताबिक मेले में कुल 272 स्टॉल लगाए गए हैं।
इनसेट
जहां एक छत के नीचे मिलते हैं सभी प्रकार के कालीन संग्रह
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के बैनर तले एक्सपो मार्ट में रविवार से इंडिया कारपेट एक्सपो का 45वां संस्करण शुरू हो जाएगा। यह एक्सपो भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों व अन्य फर्श कवरिंग को बढ़ावा देने के लिए हर साल लगाया जाता है। यह कार्पेट एक्सपो एशिया उपमहाद्वीप में सबसे बड़े हस्तनिर्मित कालीन मेलों में से एक है जहां विदेशी खरीदारों को एक छत के नीचे देश में बने हस्तनिर्मित कालीनों का संग्रह मिलता है। गत कई दशक से यह कालीन मेला दुनिया भर में लोकप्रिय है। खरीदारों को यहां सस्ते से लेकर महंगे और विभिन्न क्वालिटी के उनकी आवश्यकतानुसार उत्पाद मिल जाते हैं। मेले में कामकाज हालांकि रविवार से ही शुरू हो जाएंगे लेकिन इसका विधिवत शुभारंभ सोमवार, नौ अक्तुबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण के अलावा मंत्री व सीईपीसी पदाधिकारी और देश भर से भाग ले रहे कालीन निर्यातक होंगे।
विज्ञापन



जूट और परंपरागत कालीनों का रहेगा बोलबाला
फोटो-20
भदोही। कारपेट एक्सपो की पूर्व संध्या पर शनिवार को मार्ट में कालीन निर्यातक अपने स्टॉलों को सजाने में लगे रहे। इस बार के फेयर में जूट कालीनों, दरियों के साथ परंपरागत हैंड नाटेड कालीनों का बोलबाला रहेगा। जूट कालीन न केवल सस्ते होते हैं बल्कि जमीन पर बिछने के बाद पैर में अलग फील देते हैं। इसके अलावा लोगों को हैंडलूम कालीनों और दरियों पर भी निर्यातकों का भरोसा बना हुआ है। आदर्श एक्सपोर्ट के अनिल केसरी ने बताया कि उनके पास जूट कालीनों की बड़ी रेंज है। जूट की वैश्विक मांग को देखते हुए इस पर अधिक फोकस किया है। इसके अलावा हर प्रकार के कालीनों के नमनों पर महीनों काम किया गया है। इससे आयातकों की मांग अनुसार ऑर्डर तैयार करने में आसानी होती है। वैसे इस बार विभिन्न स्टॉलों पर परंपरागत कालीनों का भी प्रदर्शन रहेगा। कुछ स्टॉलों पर महंगे हैंड नाटेड कालीनों को लोगों ने प्रदर्शन के लिए रखा है। इनमें बहुत महंगे से लेकर सस्ते क्वालिटी के हैंड नाटेड कालीन लोग बनाकर लाए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें