फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि नौ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में समाज शास्त्र विषय में एमए (स्नातकोत्तर) प्रथम सेमेस्टर 2023-24 सत्र में प्रवेश नौ अक्तूबर तक लिया जाएगा। प्रवेश समिति के प्रभारी डाॅ. सुजीत सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नौ अक्तूबर तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर काउंसलिंग कराकर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें