फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विपक्षी पार्टियां गिद्ध की तरह लाशों पर करती हैं राजनीति, योगी सरकार ने माफियाराज खत्म किया- राज्यसभा सांसद

Thu, 14 Oct 2021 01:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
जन संकल्प सभा में बोलते पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि सपा-बसपा सरकारों ने माफियाओं को सांसद और विधायक बनाया जबकि भाजपा सरकार में उनका ठिकाना जेल है। सीएम ने सूबे से माफियाराज खत्म कर जनता को खुली हवा में सांस में लेने व जीने का अधिकार दिया है। वह बुधवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के चककिशुनदास कांवल गांव में जन संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाकर उनकी कमर तोड़ी गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का विकास नहीं होगा देश का विकास संभव नहीं है।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री की मेहनत ने लोगों को बचाया। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों ने समाज में गलत तरीके का प्रचार किया। जिससे लोगों ने शुरुआती दौर में वैक्सीन नहीं लगवाई। कहा, विपक्षी पार्टियां गिद्ध हैं जो लाशों पर राजनीति करतीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें