फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: आज से ब्लॉकों पर होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रिक्त प्रधान, बीडीसी और सदस्य पदों के लिए नामांकन रविवार से शुरू हो जाएगा। निर्वाचन विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। शनिवार को प्रधान, बीडीसी, सदस्य के 400 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिसमें प्रधान की एक, बीडीसी की एक और ग्राम पंचायत सदस्य की 1981 सीटें रिक्त रह गई थी। सदस्य की सीट रिक्त होने के कारण 191 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सके। आयोग का पत्र आने के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार से सभी छह ब्लॉकों में नामांकन पत्रों का वितरण चल रहा है। रविवार को प्रधान, बीडीसी और सदस्य पद के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि शनिवार को 400 नामांकन पत्र बिके। रविवार को ब्लॉकों में नामांकन शुरू होगा। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 जून को मतदान और 14 को मतगणना होगी। बताते चलें कि 191 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधान अपने-अपने हिसाब से सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारने में लगे हैं। उनके पक्ष का सदस्य होने से पांच साल तक उनके साथ रहेगा जबकि विपक्ष का सदस्य निर्वाचित होगा तो तमाम कार्यों में अड़चन डालेगा। ऐसे में अधिकतर ग्राम पंचायतों में सदस्यों को लेकर घमासान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें