फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर मोड़ के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में राजगीर भाई जमुना प्रसाद गौतम (32) निवासी आमेपुर-रोही की मौत हो गई और बहन निशां देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल निशां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन निशां देवी पत्नी प्रेमकुमार निवासी थानीपुर मायका आमेपुर-रोही राखी बांधने गई थी। त्योहार के दो दिन बीतने पर भाई जमुना प्रसाद बाइक से बहन को थानीपुर पहुंचाने जा रहा था। वहिदानगर मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कार्पियों की चपेट में आकर बाइक समेत गिर पड़ा। हेलमेट लगाने के बावजूद टक्कर जोरदार होने के कारण भाई-बहन गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। घटना की सूचना ऊंज पुलिस को मिलने पर आनन-फानन में पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जब तक प्राथमिक इलाज शुरू होता तब तक जमुना प्रसाद ने दम तोड़ दिया। मृतक जमुना प्रसाद राजगीर का काम कर पत्नी समेत एक पुत्र और एक पुत्री का भरण-पोषण करता था। घटना से पूरे परिवार में मातम छाया रहा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्कार्पियों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें