फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेल पटरी पर मिले युवक-युवती के शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड कार्पेट सिटी के पास रेलवे पटरी पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक और युवती की संदिग्ध हालत में शव मिला।
विज्ञापन

युवक की पहचान अभयनपुर के राहुल पटेल (उम्र 23) के रूप में हुई है जबकि युवती की अभी पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि युवक-युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ऐसा कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि मृतक युवक राहुल मूल निवासी राजमालपुर मड़ियाहूं, जौनपुर का निवासी था। वह अपने मामा दिनेश पटेल के यहां भदोही अभयनपुर में रहता था। भदोही कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 7.45 बजे के आसपास पटरी पर दोनों का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर छानबीन कर शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसका क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें