फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे पटरी पर मिली युवक-युवती की लाश, प्रेम-प्रपंच की चर्चा; पुलिस कर रही शिनाख्त

Thu, 01 May 2025 10:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

रेल की पटरी पर लाश मिलने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से एक की शिनाख्त की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक के परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड कारपेट सिटी के पास रेलवे पटरी पर गुरुवार की रात एक युवक और युवती की संदिग्ध हालत में रेलवे पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


युवक की पहचान अभयनपुर के राहुल पटेल (23) के रूप में हुई है, जबकि युवती की अभी पहचान की जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। माना जा रहा है कि युवक-युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ऐसा कुछ कहने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार राहुल राजमालपुर मड़ियाहूं, जौनपुर का मूल निवासी था। वह अपने मामा दिनेश पटेल के यहां अभयनपुर (भदोही) में रहता था।

भदोही कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 7:45 बजे के आसपास पटरी पर दोनो का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन कर शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसका क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें