भदोही तहसील सभागार में शुक्रवार को तीन चरणों में 476 बीएलओ और सुपरवाइजर ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक/ तहसीलदार विजय कुमार यादव ने बताया कि 2022 में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। प्रशिक्षण लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाएं तभी समय से सूची का अंतिम प्रकाशन कराने में मदद मिलेगी।
बताया कि विधानसभा क्षेत्र भदोही में कुल 476 बूथ और 4.10 लाख मतदाता है। इनमें से कई गैर प्रदेशों में रहने के साथ ही मृतक भी हो चुके हैं। ऐसे मतदाताओं को चिह्नित सूची से नाम हटाने 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके नए महिला-पुरुष मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार, महिला-पुरुष मतदाता का अंतर दूर करने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अकसर देखने को मिलता है कि चुनाव के अंतिम सप्ताह तक ब्लाक, तहसील, मुख्यालय तक मतदाता नाम बढ़वाने के लिए जुटे रहते हैं। पुनरीक्षण कार्य पूरा कर समय से नोडल अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस मौके पर कामेश्वर मिश्रा, प्रियानंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, जिवेश रावत, श्रीनाथ बिंद, जयप्रकाश सिंह, मनू सिंह, शशिकला बिंद, शरद बिंद, सुभाष सरोज, आशीष बरनवाल आदि रहे।