फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के गलहैया गांव में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। गलहैया गांव निवासी मुकेश सिंह भाजपा ज्ञानपुर मंडल में महामंत्री के पद पर हैं। उनके भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह (24) मंगलवार की रात में शौच के लिए जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती पकड़कर किनारे ले गए। वहां उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मुकेश सिंह ने बताया कि पिटाई करने की जानकारी विशाल के छोटे भाई ने मुझे दी। मैं मौके पर पहुंच रहा था तभी पिटाई करने वाले भाग गए। वहां पहुंचा तो विशाल के गर्दन के पीछे, आगे और चेहरे पर गड़ासे से वार किया गया था। तत्काल उन्हें लेकर ज्ञानपुर स्थित महाराज चेत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तालाब में मत्स्य पालन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। आरोपी पहले से ही जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में देर रात तक परिवार के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें