कालीन नगरी भदोही जिले की निवासी ममता राजभर 56वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दौड़ लगाएंगी। चैंपियनशिप के लिए ममता का चयन होने से ग्रामीणों और खेल प्रेमियों खुशी है। ममता इससे पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।
ममता के कोच प्यारे लाल ने बताया कि 26 मार्च को नागालैंड के कोहिमा में होने वाली चैंपियनशिप में कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उसमें उत्तर प्रदेश की टीम में भदोही के सिकन्दरा गांव निवासी ममता राजभर का भी चयन हुआ है। वह दस किमी क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेंगी। उनके चयन पर रामआश्रय सिंह, कैलाश नाथ पाल, श्यामबिहारी मौर्य, हीरालाल मौर्य, खेल अधिकारी सिराजुद्दीन, विनय, मनोज उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य आदि ने खुशी जताई।