फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Police Encounter: बैंक मित्र से तीन लाख की लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

Thu, 28 Mar 2024 12:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही पुलिस और लूट करने वाले बदमाश के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम से खुद को घिरता देख बदमाश ने टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन
Bhadohi Police Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अनेगपुर मार्ग पर बैंक मित्र से हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की बदमाश के साथ गोड़ापार, गिरिया के पास मुठभेड़ हुआ। प्रयागराज निवासी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की नियत से आया था।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
चौरी निदुरट्टी निवासी बैंक मित्र ज्युतिलाल पाल बीते 16 मार्च की देर रात चौरी बाजार के कई व्यापारियों से पैसा जमा करा कर बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच चौरी-अनेगपुर मार्ग पर कब्रिस्तान मोड़ के पास उनके मोबाइल पर फोन आया। अभी वे रुककर बात कर रहे थे कि बाइक से जा रहे दो बदमाशों ने उनको धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार बैग में तीन लाख रुपये थे। जिसे वे व्यापारियों से वसूलकर वापस लौट रहे थे। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि बैंक मित्र से लूट करने का आरोपी एक बार फिर किसी घटना को अंजाम देने की नियत से पहुंचा है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गोड़ापार, गिरिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा पाकर उसने पुलिस पर फायर झोंक दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रयागराज निवासी अजय गिरी बताया। पुलिस ने उसे नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि बैंक मित्र से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें