फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हेलो सर! नमस्कार.. मैं आपके गांव का सचिव, वोट डालने आ रहे हैं न...

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। हेलो सर! नमस्कार। मैं आपके गांव से आपका ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बोल रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं कि देश में लोकसभा चुनाव शुरु होने वाले हैं। आपके यहां गांव में लोकसभा क्षेत्र भदोही में 25 मई को चुनाव है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दूसरे शहरों में रहने वालों को कुछ इसी अंदाज में फोन करके मतदान के लिए बुलाएंगे।
विज्ञापन

सचिव लोगों के घर जाकर बाहर रहने वालों का फोन नंबर ले रहे हैं। नंबर जुटाकर उनको फोन करने का सिलसिला शुरू कर देंगे। उनसे आग्रह करेंगे कि मतदान करने के लिए सपरिवार गांव अवश्य आएं। देश को एक मजबूत सरकार दें। बुधवार को डीघ ब्लाक के ग्राम पंचायत नारेपार में ग्राम सचिव संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह और पंचायत सहायक प्रीति सिंह ने ग्राम सभा में घर-घर जाकर परिजनों से बाहर रहने वाले सदस्यों मोबाइल नंबर लिया। उन्होंने कई लोगों को फोन कर 25 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। नारेपार के मठहा, शुक्लान, गड़ेरिया की बारी, पैगहा, सीतामढ़ी, आदि बस्तियों मे गांव से बाहर शहर में रहने वाले परदेसियों को मतदान के लिए गांव आने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें