फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या, जमीन विवाद रही वजह

Wed, 06 Oct 2021 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

गलहैया गांव निवासी मुकेश सिंह भाजपा ज्ञानपुर मंडल में महामंत्री हैं। उनके भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह (24) मंगलवार की रात में शौच के लिए जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उसे जबरदस्ती पकड़कर कहीं किनारे ले गए। वहां उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के गलहैया गांव में मंगलवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गलहैया गांव निवासी मुकेश सिंह भाजपा ज्ञानपुर मंडल में महामंत्री हैं। उनके भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह (24) मंगलवार की रात में शौच के लिए जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उसे जबरदस्ती पकड़कर कहीं किनारे ले गए। वहां उसकी पिटाई करने लगे। मुकेश सिंह ने बताया कि पिटाई करने की जानकारी विशाल के छोटे भाई ने मुझे बताया। मैं मौके पर पहुंच रहा था तभी पिटाई करने वाले भाग गए। 

वहां पहुंचा तो विशाल के गर्दन के पीछे, आगे और चेहरे पर गड़ासे से वार किया गया था। तत्काल उसे लेकर ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि तालाब में मत्स्य पालन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। आरोपी पहले से ही जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे। 
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में देर रात तक परिवार के लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. अनिल कुमार ने  बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की जानकारी हुई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें